मुख्यमंत्री ने असम रवाना होने से पूर्व कहा असम में आएगा बदलाव
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी दौरे पर असम के लिये रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व उन्होंने विमानतल पर मीडियाकर्मियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि असम में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि असम मे चुनाव समीप है, पार्टी की ओर से सभी तैयारी हो गई है, 6 दलों के साथ गठबंधन हुआ है। बघेल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आज से चुनावी जनसभाओं में भी हिस्सा लेंगे ।
असम चुनाव को लेकर राहुल गांधी के साथ चर्चा को लेकर सीएम ने कहा कि इस मामले में बात जरूर हुई थी, असम चुनाव को लेकर वहां कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई. वहीं गठबंधन की जुगलबंदी को लेकर कहा कि अपने-अपने विभागों के कार्यों की जानकारी हमने संगठन को दी है, हमारी उपलब्धियों को हम आम जनता के बीच में लेकर जाएंगे.
केंद्रीय बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा पेट्रोल-डीजल पर सेस लगा है, यह वापस होना चाहिए. एमपी में गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि हो रही है। आम जनता पर बोझ बढऩे वाला है, उससे महंगाई बढ़ेगी, सेस लगाए जाने से राज्य पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा, साथ ही राज्यों के हक की राशि भी नहीं मिल पाएगी। केवल केंद्र को सेस की राशि मिलेगी, इसलिए ये हानिकारक है।

पाठको की राय